सिटी सेंटर: यूपी में मुजफ्फरपुर जैसा कांड, मराठा आंदोलन के आगे झुकी सरकार
बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद अब यूपी के देवरिया के एक शेल्टर होम में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है. शेल्टर की एक बच्ची भाग के थाने पहुंची और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी. बच्ची ने बताया कि शेल्टर होम से लड़कियां बड़ी गाड़ियों में अमीरों के पास गोरखपुर भेजी जाती हैं. ये कांड सामने आने पर डीएम का तबादला कर दिया गया है और एक ज़िला प्रोबेशनरी अफ़सर को सस्पेंड और दो के ख़िलाफ़ विभागीय कार्रवाई का आदेश हुआ है. उधर, महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर हुए आंदोलन के आगे मुख्यमंत्री घुटने टेकते नज़र आ रहे हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा समाज को आरक्षण देने के अपने वादे को दोहराते हुए रविवार को बड़ा ऐलान किया. सीएम ने आरक्षण नहीं मिलने तक राज्य में 72 हज़ार मेगा भर्ती पर रोक लगाने की घोषणा की..लेकिन बावजूद इसके मराठा आंदोलन जारी है और 9 अगस्त की तैयारियां भी जोरों पर है.
from Videos https://ift.tt/2KCoVVA
from Videos https://ift.tt/2KCoVVA
No comments