Breaking News

नेशनल रिपोर्टर: इंसाफ की मॉब लिंचिंग?

इसी साल 18 जून को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शख्स पर भीड़ के हमले का मोबाइल वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में 45 साल के एक मीट कारोबारी कासिम कुरैशी को बुरी तरह पीटा गया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई. भीड़ ने 65 साल के समीउद्दीन को भी मारा, इस दौरान कई बार उसकी दाढ़ी खींची और गाय को मारने का आरोप लगाते हुए गालियां भी दीं. इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ़्तार किया. उन पर दंगा करने, हत्या की कोशिश और हत्या के आरोप लगाए गए. इतने गंभीर आरोपों के बावजूद इन नौ आरोपियों में से चार ज़मानत पर बाहर हैं. इस मामले में पुलिस की जांच में NDTV को कई खामियां नज़र आईं. सबसे बड़ी ये कि पुलिस FIR में इसे रोडरेज का मामला बताया गया, जबकि वीडियो सबूत कुछ और कह रहे हैं.

from Videos https://ift.tt/2LVyHHX

No comments