कई राज्यों में लगे भूकंप के झटके
देश के कई इलाकों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और नागालैंड में अभी भूकंप (Earthquake ) के झटके महसूस किये गये हैं. असम के कुछ हिस्सों में रिक्टर पैमाने पर 5.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई. आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि झटके सुबह 5.15 बजे दर्ज किए गए. भूकंप का केंद्र लद्दाक क्षेत्र के कारगिल कस्बे से 199 किलोमीटर दूर स्थित था.
from Videos https://ift.tt/2QmBGaS
from Videos https://ift.tt/2QmBGaS
No comments