दिवाली पर 'हवा में उड़ा' सुप्रीम कोर्ट का आदेश, रात में खूब फोड़े पटाखे
दिवाली के मौक़े पर दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ीं. दिल्ली-NCR में लोगों ने जमकर आतिशबाज़ियां कीं और प्रदूषण की रत्ती भर भी परवान नहीं की. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में सिर्फ ग्रीन पटाखे छोड़ने और उसके लिए रात 8 से 10 बजे तक का ही समय दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिसकी वजह से दिवाली की अगली सुबह यानी गुरुवार का मौसम बेहद खराब हो गया और दिल्ली में प्रदूषण की वजह से धूंध की मोटी चादर बिछी दिखी. पहले से ही गैस चेंबर में तब्दील दिल्ली दिवाली पर बढ़े प्रदूषण की वजह से और ज़हरीली हो गई.
from Videos https://ift.tt/2D77xby
from Videos https://ift.tt/2D77xby
No comments