Breaking News

सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को नोटिस

1984 सिख विरोधी दंगों में दोषी करार दिए गए कांग्रेस के नेता सज्जन कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सीबीआई (CBI) से सज्जन कुमार की जमानत याचिका पर जवाब भी मांगा है. कोर्ट ने सीबीआई से अगले छह हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है. बता दें कि सज्जन कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी था.

from Videos http://bit.ly/2HdZsFE

No comments