जन्मदिन पर मायावती की अपील
बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party)की प्रमुख मायावती (Mayawati)ने अपने जन्मदिन पर कहा कि उन्होंनेसमाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ गठबंधन करके भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्य दलों की नींद उड़ा दी है. उन्होंने कहा कि इस साल मेरा जन्मदिन ऐसे मौके पर आया है, जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) होने वाले हैं. इसको लेकर हमारी पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन किया है. ऐसा करके हमने बीजेपी और अन्य पार्टी की नींद उड़ाई हुई है. यूपी ही तय करता है कि देश में किसकी सरकार बनेगी. इस गठबंधन को जनहित में कामयाब बनाने के लिए बसपा और सपा के लोगों से अपील करती हूं कि आप अपने पुराने गिले-शिकवे किनारे करके अपने इस गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को ऐतिहासिक जीत दिलाएं. यह मेरे जन्मदिन के लिए बड़ा तोहफा भी होगा.
from Videos http://bit.ly/2VW08D4
from Videos http://bit.ly/2VW08D4
No comments