सबरीमाला: महिलाओं की भावनाओं को ध्यान रख कोर्ट ने दिया फैसला- PM
पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में भी सबरीमाला मंदिर विवाद का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कोर्ट में महिला जज ने महिलाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फैसला दिया और इस पर विचार होना चाहिए. उन्होंने कहा था, 'हिन्दुस्तान में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं. मंदिर की अपनी मान्यता हैं कि वहां पुरुष नहीं जा सकते. वहां पुरुष नहीं जाते हैं. कुछ मंदिर हैं जहां ऐसे है. इसमें सुप्रीम कोर्ट की महिला जज का फैसला है, उसे ढंग से पढ़ने की जरूरत है. उन्होंने महिला के नाते भी समस्या को देखते हुए उस पर सुझाव दिए हैं. उस पर चर्चा होनी चाहिए.
from Videos http://bit.ly/2SyGA5h
from Videos http://bit.ly/2SyGA5h
No comments