Breaking News

जयपुर में ED करेगी वाड्रा से पूछताछ

रॉबर्ट वाड्रा राजस्थान के बीकानेर में एक कथित जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में जयपुर में ईडी के सामने पेश होंगे. वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार रात खास विमान से जयपुर पहुंचीं. हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका कड़ी सुरक्षा के बीच उस होटल के लिए रवाना हो गयी जहां उनके पति राबर्ट वाड्रा रुके हुए हैं. इसके अलावा वाड्रा की मां मॉरीन भी जयपुर के भवानी सिंह रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में आज सुबह 10 बजे पेश होंगी. वाड्रा और उनकी मां सोमवार की दोपहर जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे. वाड्रा ईडी के सामने चौथी बार पेश होंगे. पिछले तीन मौकों पर वह अवैध तरीके से विदेश में संपत्ति खरीदने में अपनी कथित भूमिका के लिए अपने खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए थे.

from Videos http://bit.ly/2GAjTdW

No comments