एमपी: गोकशी के तीन आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई
मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में गौहत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस तरह की यह पहली कार्रवाई है. पुलिस के मुताबिक खंडवा के खरखाली गांव के पास उसे गौ तस्करों के होने की खबर मिली थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस जैसे ही खरखाली पहुंची तो सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए. भागते हुए गौ हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, तीसरे आरोपी को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया.
from Videos http://bit.ly/2DaWrkd
from Videos http://bit.ly/2DaWrkd
No comments