Breaking News

दिल्ली: मायापुरी में सीलिंग के दौरान बवाल, पुलिस फोर्स ने किया लाठीचार्ज

पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके के कबाड़ मार्केट में उस वक्त हंगामा और लाठीचार्ज शुरू हो गया जब MCD, दिल्ली पुलिस और दूसरी एजेंसियों से जुड़े लोग यहां सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंचे थे. ये सीलिंग नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर, प्रदूषण फैलाने वाली दुकानों पर हो रही थी. स्थानीय दुकानदार सीलिंग के विरोध में सड़क पर उतर आए. उनके उग्र तेवर देख काबू में करने के लिए पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर दिया.

from Videos http://bit.ly/2XdzCVv

No comments