Breaking News

बदायूं सीट जीतने में सबने लगा रखी है ताकत

उत्तर प्रदेश के बदायूं सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. स्थानीय लोगों में किसी का कहना है कि गठबंधन की सरकार में रिकॉर्ड तोड़ेगी तो वहीं बीजेपी समर्थकों का मानना है कि सपा के गढ़ को उखाड़ फेकेंगे. उन्हीं में से किसी ने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं मोदी जी जाने वाले हैं. बता दें कि बदायूं सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार हैं. आंकड़े की बात करें तो यहां 1996 से सपा ही जीत रही है. यहां से बीजेपी ने उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है.

from Videos http://bit.ly/2IIql3N

No comments