रॉबर्ट वाड्रा की अंतरिम जमानत 2 मार्च तक बढ़ी
रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट से राहत मिली है. शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की जांच में घिरे वाड्रा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के द्वारा उनकी अंतरिम जमानत 2 मार्च तक बढ़ा दी गई है. ईडी ने कोर्ट से वाड्रा को अग्रिम जमानत देने का विरोध करते हुए कहा कि वे जांच में मदद नहीं कर रहे और उनसे अभी कई सवाल पूछे जाने बाकि हैं. हालांकि, वाड्रा ने कहा कि ईडी जब भी उन्हें बुलाती है वो पूछताछ के लिए पेश होते हैं.
from Videos http://bit.ly/2Nc8zWx
from Videos http://bit.ly/2Nc8zWx
No comments