दिल्ली: अर्पित पैलेस होटल का मालिक राकेश गोयल गिरफ्तार
दिल्ली के करोल बाग स्थित होटल अर्पित पैलेस के मालिक को गिरफ्तार किया गया है. होटल मालिक राकेश गोयल को क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट से हिरासत में लिया. बता दें कि 12 फरवरी को होटल में भीषण आग लग गई थी. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी. जानकारी मिली कि होटल व्यवसायी राकेश गोयल इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 1702 द्वारा कतर से दिल्ली की यात्रा कर रहा है. जानकारी के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया और गोयल के भारत में दाखिल होते ही उसे हिरासत में ले लिया गया.
from Videos http://bit.ly/2T2ZHIx
from Videos http://bit.ly/2T2ZHIx
No comments